असंखयुग, सतयुग, त्रेतायुग, द्वापुरयुग, कलयुग ।
असंखयुग :-
मित्रो ये एक ऐसा युग था जिसके बारे में आपको किसी ने नहीं बताया होगा, वेदों में इस युग का वर्णन है,, जब असंखयुग था तब भी पृथ्वी पर लोग थे फर्फ सिर्फ इतना है कि उस समय मानव की आयु सारे युगों से लंबी होती थी ! उस युग में बारह वर्ष (गर्भाशय) में मानव का जन्म होता था, 25 वर्ष का होता था तब तक स्तनपान व पालने में झुलता था, जब 100 वर्ष का होता था तब माता पिता उसकी सगाई करते थे,, और 1000 वर्ष में उस मनुष्य की शादी होती थी,, इस युग पर संतों की कथनी :-
बारह वर्ष में पुत्र होता, पच्चीस में हिंडोलता ।
सौ वर्ष में सगाई होती व हजार में परणावता ।।
चार चार महिने छत्र चौमासा न्यारा न्यारा पोढ़ता ।
अंग से अंग नहीं मिलावता नजरों रा फल लागता ।।
लाखों वर्ष ऊपर उम्र होती थी पर झूंपड़ी वे बणावता ।
मछंद्र प्रताप जति गोरख बोले असंखजुग में ऐलोण था ।।
अर्थ:-
संतों ने लिखा है: असंखयुग में मानव 4 महिने चतुर्मास में कभी पति पत्नी साथ नही सोते थे, ऐसे भी लोग थे जो पत्नी के साथ अंग अंग नहीं मिलाते थे लेकिन फिर भी उनको पुत्र की प्राप्ति होती थी ।
संतों ने लिखा है: लाखों वर्ष से ऊपर उनकी आयु होती थी फिर भी वे झूंपड़ी में रहना पसंद करते थे, उनकी सोच थी जब एक दिन मरना है तो मकान बनाकर का क्या करेंगे ! गोरखनाथ जी अपने गुरु की उपस्थिति में ये असंखयुग के ऐलाण (निशानी) को लिखा था ।
सतयुग :
सतयुग में भगवान ने मानव की आयु 1 लाख वर्ष रखी ! इंसान की शरीर (देह) 21 हाथ का होता था,पुरा युग 17 लाख 28 हजार वर्ष का था ।
त्रेतायुग :
त्रेतायुग में मानव की आयु (1 लाख में से एक 0 को काट दिया गया) = 10,000 वर्ष की और 21 हाथ से 7 हाथ शरीर भी कम कर दिया ! मानव का देह = 14 हाथ की रही, पुरा युग 12 लाख 96 हजार वर्ष का था ।
द्वापुरयुग :
द्वापुरयुग में मानव की आयु ( 10 हजार में से एक 0 हटा दिया गया) = 1000 वर्ष की और 14 हाथ में से 7 हाथ शरीर और कम कर दिया ! मानव की देह = 7 हाथ की रहीं, पुरा युग 8 लाख 64 हजार वर्ष का था ।
कलयुग :
कलयुग में मानव की आयु (1 हजार में से एक 0 को हटा दिया गया) = 100 वर्ष की और 7 हाथ की देह को आधा कर दिया ! मानव की देह साढ़ा 3 हाथ की रहीं, पुरा युग (द्वापुर की आयु से आधा) = 4 लाख 32000 वर्ष का है ।
संतों ने ऐसा बताया है कि जब घोर कलयुग आयेगा तब 100 वर्ष की आयु में से एक 0 को हटा दिया जायेगा, मानव की आयु 10 वर्ष की रहेंगी,, फिर कलयुग का अंत हो जाएगा ।
पृथ्वी पर प्रल्य होगा पुनः सतयुग की स्थापना होगी ।
No comments:
Post a Comment
भारत के अनेक संतों की विचारधारा व उनका जीवनकाल Description List देखने के लिए अपने मोबाइल को (desktop site mode) करें 🙏