Sunday, 23 August 2020

ध्रुव भजियो भगवान, कथनी

संत वाणी

कुण भजियो भगवान,कुण तजियो अभिमान ।

कुछ किनी सेवा वंदना,कुण नर दीनो दान ।।


ध्रुव भजियो भगवान ने, प्रहलाद तजियो अभिमान ।

श्रवण किनी सेवा वंदना राजा मोरध्वज दीनो दान ।।


अर्थ:

                           भगवान की भक्ति तो सब करते हैं, लेकिन ऐसा माना जाता है ध्रुव ने जो भक्ति की वह अटल भक्ति रही ! ध्रुव राजा उत्तानपाद के लड़के थे, भगवान के कहने पर ध्रुव ने 36000 वर्ष तक धरती राज शासन किया ।
और प्रहलाद ने सती श्रीयादेय के वहां जलती हुई नेवा (मिट्टी के बर्तन) में बिल्ली के बच्चों को जीवित देखा, प्रहलाद ने सारा अभिमान वहीं तज दिया ।

श्रवण: के जैसी माता पिता की सेवा किसी ने नहीं की ! श्रवण के पिता का नाम शांतनुऋषि, व माता का नाम ज्ञानवती था, फिर संतो ने कहा है: दानी लाखों हुए लेकिन राजा मोरध्वज ने सत्य के लिए अपने बेटे का बलिदान दे दिया । इसलिए (दानी) मोरध्वज का नाम सर्व प्रथम आता है।

No comments:

Post a Comment

भारत के अनेक संतों की विचारधारा व उनका जीवनकाल Description List देखने के लिए अपने मोबाइल को (desktop site mode) करें 🙏